नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस का कितना असर पड़ा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत की विकास दर गिरकर सिर्फ 2.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह अनुमान मूडीज इन्वेस्टर सर्विस का है। कैलेंडर वर्ष 2020 के लिए इसने पहले भारत की विकास दर 5.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया था, अब इसे घटाकर 2.5 फीसदी कर दिया है। 2019 में विकास दर पांच फीसदी थी। गौरतलब है कि बुधवार, 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन है और जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी व्यावसायिक गतिविधियां बंद हैं। इससे लाखों की संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं। मूडीज की रिपोर्ट में कहा है, कोरोना वायरस के झटके को देखते हुए हमने 2020 के लिए वैश्विक विकास दर का अनुमान घटा दिया है। विकसित देशों में इसका असर ज्यादा दिख रहा है। इसलिए 2020 में विश्व अर्थव्यवस्था का आकार 0.5 फीसदी घटने की आशंका है। हालांकि 2021 में विकास दर 3.2 फीसदी रह सकती है।” कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से पहले नवंबर 2019 में मूडीज ने वैश्विक विकास दर 2.6 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।
कोरोना इफेक्ट : मूडीज ने भारत की ग्रोथ रेट घटाकर 2.5 फीसदी की
• Kalka prasad shivhare